लालसोट - स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद के जन्मोत्सव पर भगतसिंह आभामंडल द्वारा प्रदेश स्तर पर आयोजित आजाद प्रण महोत्सव का समापन समारोह शहर के श्यामपुरा रोड स्थित आदर्श विद्या मंदिर विधालय में आयोजित किया गया|
आभामंडल नगर प्रबंधक कैशव वैष्णव ने बताया की संगठन द्वारा इस अवसर पर सनातन सुंगध अभियान का शुभारंभ किया गया जिसका उद्देश्य नवयुवकों को भारत के गौरवशाली इतिहास, वैदिक धर्म ग्रंथ व सनातन संस्कृति से परिचय करवाना है | इस हेतु विधालय महाविद्यालय में जेन जी युवाओं को सनातन सुंगध सत्र आयोजित करके सनातन संस्कृति से युवाओं को रुबरु करवाया जायेगा|
आजाद प्रण महोत्सव में मुख्य वक्ता रहे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर कार्यवाह अर्पित गुप्ता ने नशामुक्ति व आजाद शौर्य गाथा पर विचार रखे |
मुख्य वक्ता मंडावरी खंड संचालक भगवान सहाय शर्मा ने सामाजिक समरसता संत रविदास के जीवन चरित्र व आभामंडल के प्रयासो पर चर्चा की |
समाजसेवी रामचरण बोहरा ने नशामुक्ति की युवाओं को शपथ दिलाई| अध्यक्ष लखन पाटोदिया ने युवाओं को सामाजिक समरसता से जोड़ते हुए समरसता की शपथ दिलाई|
आभामंडल संयोजक अमन शर्मा राजपूर्ण ने आभामंडल के वर्ष भर के सेवा कार्यों पर प्रतिवेदन प्रस्तुत किया व संगठन द्वारा संचालित सभी सात अभियानों के बारे में जानकारी दी |
राजपूर्ण ने बताया की संगठन द्वारा 4311 पंछी पुकार अभियान के तहत परिंडे, 41000 विधार्थियों को नशामुक्ति की शपथ व 1700 नामजप कांउटर वितरित किए जा चुके हैं|
आभामंडल के सभी सेवा कार्य अनवरत जारी रहेगें|
इस अवसर पर आभामंडल के हनुमान शर्मा , मीठालाल मीना , बाबूलाल शर्मा , विष्णु शर्मा, लोकेश सैन, शुभम शर्मा, अखिल ठाकुरिया, दीपेश थानादारी , काजल शर्मा, आकाश , प्रेरु , जय समेत आभामंडल पदाधिकारी उपस्थित रहे