हमारा ध्येय एवं विजन "राष्ट्र प्रथम, समाज सर्वोपरि और युवा शक्ति परिवर्तन का आधार।" भगतसिंह आभामंडल का उद्देश्य एक जागरूक, शिक्षित, नशामुक्त, पर्यावरण-संवेदनशील, राष्ट्रनिष्ठ एवं सामाजिक रूप से समरस भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाना है। संगठन का विश्वास है कि युवा शक्ति ही राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी ताकत है। इसी सोच के साथ आभामंडल युवाओं को राष्ट्रसेवा, समाजसेवा, पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा, स्वास्थ्य जागरूकता और सकारात्मक नेतृत्व से जोड़ने का कार्य करता है। हमारा संकल्प है कि सेवा, संस्कार, समर्पण और संगठन की शक्ति के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जाए तथा एक सशक्त, आत्मनिर्भर और प्रेरणादायी भारत के निर्माण में योगदान दिया जाए। "युवा जागेगा, समाज बदलेगा और राष्ट्र सशकत बनेगा"|
युवाओ को व्यसन मुक्त कर स्वस्थ और सशक्त राष्ट्र बनाना
युवाओ को राष्ट्रीय गौरव और सेवा के संकल्प से जोड़ना
पंछियों के लिए दाना-पानी सुनिश्चित करना
सनातन संस्कृति के आदर्शों से समाज को जोड़ना
युवा पीढ़ी को आध्यात्मिक अनुशासन से जोड़ना
गौ-वंश का संरक्षण और सेवा सुनिश्चित करना
स्वस्थ और एकजुट समाज का निर्माण
राष्ट्र प्रेम एवं युवा जागरूकता का संदेश